फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   doctor check Hundreds of patients' in medical camp

शिविर में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 16 Dec 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला,अबोहर
अमर उजाला,अबोहर Updated Mon, 16 Dec 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
doctor check Hundreds of patients'  in medical camp
अबोहर। राजीव गांधी कैंसर अस्पताल नई दिल्ली के विशेषज्ञ डाक्टर जय गोपाल शर्मा ने कहा कि देश में हर वर्ष 10 लाख लोग कैंसर से पीड़ित होते हैं जिसमें से 50 प्रतिशत मरीजों की इलाज के अभाव में मौत हो जाती है। उन्हाेंने कहा कि इंसान की आंत की सामान्य आदतों में कोई परिवर्तन होना, कोई भी घाव शीघ्र न भरना, लगातार कब्ज रहना या निगलने में कठिनाई होना, गले में लगातार खराश या खांसी आना, असामान्य रूप से रक्तस्राव होना या छाती व शरीर में कहीं अन्य गांठ होना सामान्यत: कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार से अनदेखा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


 डा. जय गोपाल रविवार को अबोहर के सरकारी अस्पताल में केंद्रीय व पंजाब समाज कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कैंसर जांच कैंप के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर थे। इस मौके पर उनके टीम की डा. वंदना, डा.  इंदु अग्रवाल, डा. जयगोपाल व डा. असीम आदि मौजूद थे। उन्होंने सैकड़ों मरीजों की जांच की।
विज्ञापन



    इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि पुरुष मरीजाें में मुंह और महिला मरीजों में छाती के कैंसर अधिक सामने आ रहे हैं। इस लिए लोगों को शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ आदि होने पर उसकी जांच अवश्य करवानी चाहिए। सुबह 9 बजे कैंप का शुभारंभ मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। जबकि अध्यक्षता समाज कल्याण बोर्ड पंजाब की चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी भादू ने की। चौ. ज्याणी ने कहा कि कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है लेकिन समय पर इलाज से यह बिल्कुल खत्म हो जाती है। शिविर में गांवाें व शहर से आए सैकड़ों मरीजों की कैंसर जांच की गई। इसके अलावा समारोह में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। भादू ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि अबोहर के सरकारी अस्पताल में अभी कई कार्य अधूरे पड़े हैं जिन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाए। इसके अलावा यहां पर डाक्टराें व अन्य स्टॉफ की कमी भी पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed