फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   three arrest in faridkot

केमिस्ट से चौथ मांगने के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 08 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
three arrest in faridkot

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान माहला खुर्द निवासी जगमीत सिंह जग्गी, सिमरेवाला निवासी कुलदीप सिंह व साधांवाला निवासी सतनाम सिंह उर्फ संतु के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने केमिस्ट को फोन करने वाले गैंगस्टर काला सेखों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में गुरु नानक कालोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह तलवंडी चौक में एक केमिस्ट शॉप चलाता है। 4 फरवरी को माहला खुर्द निवासी जगमीत सिंह जग्गी, गांव सिमरेवाला निवासी कुलदीप सिंह, गांव सीर (मुक्तसर) निवासी जगदीश सिंह दाना, गांव गुरुसर (बठिंडा) निवासी गुरपिंदर सिंह बिट्टू, गांव साधांवाला निवासी सतनाम सिंह संतु व गांव मल्लेके निवासी धर्मा पहुंचे और उसकी जेल में बंद काला सेखों से फोन पर बात करवाई।

काला सेखों ने फोन पर उसे धमकाया कि वह इन्हें एक लाख रुपये दे दे वर्ना उसका व उसके परिवार का जान माल का नुकसान होगा। राजेश कुमार की शिकायत के अनुसार उसने काला सेखों की धमकी के बावजूद इन्हें पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो दुकान पर आए युवकों ने वहां तोड़फोड़ की और उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों भी तोड़ डाले।

पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर पड़ताल करने के बाद जेल में बंद गैंगस्टर काला सेखों और केमिस्ट के दुकान पर फिरौती वसूलने आए छह युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384,506,427,148,149 के तहत केस दर्ज करके तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed