{"_id":"393bec778d9d697ba87fc407364792a6","slug":"punjab-sangrur-crime-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आए कैदी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर आए कैदी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई
ब्यूरो,अमर उजाला /(सुनाम/संगरूर)
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरोल पर आए कैदी की उसके चाचा द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस से सुलझाने का दावा किया है।
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस का दावा है कि जमीन विवाद के चलते कत्ल किया गया था। मंगलवार को यहां डीएसपी जगतप्रीत सिंह के कार्यालय में पहुंचे एसपी (डी) जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि 28 अक्टूबर को बिगडवाल रोड पर विक्रम सिंह की उसके चाचा रणजीत सिंह ने अपने साथी गुरमुख सिंह के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विक्रम सिंह संगरूर जेल में भुक्की के मामले में 11 साल की सजा काट रहा था और पैरोल पर घर आया था।
एक नवंबर को पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उससे 32 बोर देसी पिस्तौल, 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। दूसरा आरोपी भी राजस्थान में भुक्की के मामले में भगोड़ा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।