फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Chili powder showing masked men robbed a million

मिर्च पाउडर दिखाकर नकाबपोशों ने एक लाख लूटे

Tue, 19 Jan 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 19 Jan 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
Chili powder showing masked men robbed a million
शहर में सोमवार को चोरी व लूटपाट की तीन घटनाओं से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इन घटनाओं के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहली घटना में अमर आश्रम के पास एक निजी कंपनी के दफ्तर से मिर्च पाउडर का खौफ दिखाकर एक लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हरप्रीत सिंह वोहरा के अनुसार वह मनीग्राम कंपनी के माध्यम से मनी चेंज का कारोबार करता है।

घटना के समय सोमवार दोपहर दो नकाबपोश युवक उनके दफ्तर में घुसे और वहां मौजूद उनकी महिला कर्मी को मिर्च पाउडर डालने का खौफ दिखाकर एक लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ समेत आला पुलिस अधिकारियों ने दफ्तर का जायजा लिया और दफ्तर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में ठाकुर दवारा मार्केट में एक मोबाइल शॉप से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार जगदीप चोपड़ा के अनुसार रविवार को वह नियमित दिनों की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था।


सोमवार सुबह दुकान खोलने पर उसने पाया कि दुकान के पीछे वाली दीवार में सेंध लगी हुई थी और अज्ञात चोर उसकी दुकान से मोबाइल फोन व सामान चोरी करके ले गए।

तीसरी घटना में तलवंडी रोड पर गांव चंदबाजा के पास पेट्रोल पंप से पिस्तौल के दम पर तीन युवकों की तरफ से 92 सौ रुपये की नगदी व दो मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है।

इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed