{"_id":"c5c6a464397e526ecee92faf1575ecc1","slug":"cash-strapped-troubled-farmer-suicides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान इलाके के एक अन्य नौजवान किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जान दे दी है। मृतक किसान मात्र डेढ़ एकड़ जमीन का मालिक था और सिर पर लाखों रुपये का सरकारी व गैर सरकारी कर्ज था।
सरकारी अस्पताल में गांव मेदेवास के सरपंच राम सिंह ने बताया कि किसान बिक्कर सिंह (25) कर्ज के बढ़ते दबाव से परेशान था। बिक्कर सिंह के पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन थी। वीरवार की रात को उसने अपने घर में जहरीली वस्तु निगल ली और उसकी तुरंत मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई बेअंत सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। भाकियू एकता उग्राहां के जिला उपाध्यक्ष दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही किसान आज आत्महत्या करने को विवश हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित किसान कोे पांच लाख रुपये मदद तथा उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।