फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Canada to send the name of one million swindle

कनाडा भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी

Mon, 11 Jan 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 11 Jan 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
 Canada to send the name of one million swindle
थाना सिटी पुलिस ने एक डॉक्टर को परिवार समेत विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी मारने के आरोप में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं।
विज्ञापन


एएसआई दलजीत सिंह ने बताया पीड़ित सुखदर्शन सिंह गांव तलवंडी मल्लियां में डॉक्टर की प्रेक्टिस करता है। पुलिस के मुताबिक सुखदर्शन सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी कि करीब एक साल पहले जनवरी 2015 में उसने परिवार समेत विदेश (कनाडा) जाने के लिए उसके पड़ोस किराये के मकान में रहती महिला परमजीत कौर के साथ 15 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पास से महिला परमजीत कौर ने 10 लाख नगद और परिवार के पासपोर्ट एवं फोटो ले लिए थे। इसके बाद आरोपी महिला परमजीत कौर टाल मटोल करने लग पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख के आदेशों पर इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद परमजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। तफतीशी अफसर एएसआई दलजीत सिंह ने बताया महिला किसी अन्य जगह रहने लग पड़ी है।


उन्होंने बताया कि दोनों धड़ों का मेल मोहल्ले में बने बाबा ईशर सिंह गुरुद्वारा साहिब में हुआ था। इसके बाद आरोपी महिला का पीड़ित डॉक्टर घर के आना जाना हो गया और उसने कनाडा भेजने का झांसा दे कर ठगी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed