फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   BJP leader, nominated in two fraud

भाजपा नेता समेत दो धोखाधड़ी में नामजद

Mon, 11 Jan 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader, nominated in two fraud
पुलिस ने भाजपा माइनोरिटी मोर्चा के पूर्व जिला प्रधान पतरस सोनी और उसके मामा के खिलाफ पुलिस में नौकरी दिलवाने व सिक्योरिटी गार्ड लगाने का झांसा देकर नौजवानों से आठ लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अब तक फिरोजपुर जिले में प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्त सात भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत मेजर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव वडिंग जिला तरनतारन ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे रणजीत सिंह को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पतरस सोनी निवासी हाक्के वाला व उसके मामा भोला भट्टी निवासी बंडाला जिला अमृतसर ने 8 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं डीजीपी पंजाब के हस्ताक्षर किया हुआ नियुक्ति पत्र देने के अलावा वर्दी व अन्य सामान भी दिया था। काफी समय बीतने पर रणजीत को नौकरी नहीं मिली तो पतरस से पैसे वापस मांगें तो आनाकानी करने लगा। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच-पड़ताल में सच्चाई सामने आने के बाद पतरस सोनी और उसके मामा भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि पतरस ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 6-7 लोगों से ठगी मारी है। ठगे गए लोगों में मेजर सिंह, रणजीत सिंह, रघुबीर सिंह  व लाल सिंह निवासी गांव बंडाला, विजय कुमार निवासी निजामुद्दीन वाला मक्खू, मुख्तियार सिंह निवासी गांव हाक्के वाला, जगदीश सिंह निवासी आल्ले वाला, राजकुमार निवासी मक्खू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed