{"_id":"0ef04edd368cb3da3191d20158b01059","slug":"10-crores-s-heroen-recoverd-from-indo-pak-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से मिली दस करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद से मिली दस करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने फेंसिंग पार खेतों में लगे सरकंडों में छिपाकर रखी दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है।
बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह धुंध की आड़ में पाकिस्तानी तस्कर सरकंडों में हेरोइन के पैकेट छिपा रहे थे तो बीएसएफ जवानों ने उनकी गतिविधियां देख ली थी। यह घटना ममदोट सेक्टर की बीओपी डीआरडी नाथ के पास घटी।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि वीरवार घनी धुंध होने के कारण तड़के पाकिस्तानी तस्कर बीओपी डीआरडी नाथ के नजदीक फेंसिंग पार खेतों में लगे सरकंडों में हेरोइन के पैकेट छिपा रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने धुंध में उनकी हरकत देख ली थी। सुबह होने पर सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ को वहां से हेरोइन के दो पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत है।