{"_id":"7d561e038303112759c2424079a4311f","slug":"crime-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर चोर गिरोह के दो सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
Updated Wed, 01 Jan 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया।
इनके पास से आठ कंप्यूटर, आठ मॉनिटर, आठ कीबोर्ड, आठ माउस, दो मदर बोर्ड, दो यूपीएस समेत अन्य सामान वेल्डिंग मशीन, कटर सेट, आरी और लोहे का संबल बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनके पास से पुलिस को एयर गन पिस्टल भी मिली है।
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी किए कंप्यूटर और उनका सामान शहर में बेच रहे हैं। उसी समय पुलिस पार्टी ने बताई हुई जगह पर छापामारी की।
पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया और उनके पास चोरी का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों की पहचान निशान सिंह निवासी बगदादी गेट फिरोजपुर शहर और मोहन लाल निवासी कुम्हार मंडी फिरोजपुर छावनी के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों के बारे भी पूछताछ कर रही है।