फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   cm, parkash, badal, election, campaign, ghubaya

घुबाया को जिताओ ताकि मोदी प्रधानमंत्री बनें

Tue, 18 Mar 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 18 Mar 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
cm, parkash, badal, election, campaign, ghubaya
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में शिअद उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के समर्थन में आयोजित रैली में पहुंचे।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में उनकी सहयोगी भाजपा की सरकार बनती है तो फिरोजपुर से हुसैनीवाला बार्डर और फाजिल्का से सादगी बार्डर व्यापार के लिए खुलवा दिया जाएगा।


बादल ने लोगों से अपील की कि घुबाया को भारी मतों से जीत दिलवाए ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सके। सीएम ने कहा कि मोदी से उनकी बहुत अच्छी जान पहचान है। यदि केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो मोदी से कह कर फिरोजपुर का हुसैनीवाला बार्डर और फाजिल्का का सादगी बार्डर व्यापार के लिए खुलवाने का प्रयास करेंगे। ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन



बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, क्योंकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मालूम है कि उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में करारी हार मिलने वाली है। इसलिए सोनिया ने राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित नहीं किया। बादल ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही पंजाब पर 35 हजार करोड़ का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली का पांच हजार करोड़ का बिल पंजाब सरकार ने माफ किया है। इसके अलावा बादल ने पंजाब में शुरू की गई सभी स्कीमों का गुणगान किया। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने सभी लोगों को लूटा है। इस मौके पर घुबाया ने रैली में आए हुए लोगों से वोट डालने की अपील की। इस मौके पर रविंदर सिंह बब्बल के अलावा अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed