फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   CM, deputy CM chair concern: Nandgdh

सीएम, डिप्टी सीएम को कुर्सी की फिक्र : नंदगढ़

Sun, 01 Nov 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की भूमिका अफसोसजनक रही है, ये अपनी कुर्सी व सरकार बचाने में लगे रहे। जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने शुरू से ही ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। ये बातें जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ ने छावनी स्थित खालसा गुरुद्वारे में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


जत्थेदार नंदगढ़ ने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते तो सिख संगठनों में रोष पैदा न होता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस को पंद्रह नवंबर तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पकड़ने का समय दिया  गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अगली रणनीति तैयार कर संघर्ष की घोषणा की जाएगी। तीन नवंबर से दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक सिख संगठन काले झंडे लेकर सड़क के किनारे रोष मार्च करेंगे। रास्ता जाम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदगढ़ ने कहा कि नाजुशाह मिसरी वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए  फिरोजपुर के एसएसपी हरदयाल सिंह मान से बात की है। उन्होंने बताया कि एसएसपी से कहा गया है कि पांच सिखों की एक कमेटी गठित की जाए और इस मामले संबंधी किसी भी सिख से पूछताछ करनी है तो कमेटी अपना सहयोग देगी।


इसके अलावा एसजीपीसी के मेंबर दर्शन सिंह के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को भी पकड़ने की बात कही गई है। इस मौके पर जत्थेदार केवल सिंह, जत्थेदार भरपूर सिंह, लखबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed