{"_id":"575e035047d769973b716dd44ee7cf50","slug":"chori-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से हजारों रुपए ले उड़ी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से हजारों रुपए ले उड़ी लड़की
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की दिनदिहाडे पीएनबी की मुख्य शाखा से करीब बीस हजार रुपये लेकर रफुचक्कर हो गई। उसने एक बैग में रखे रुपयों पर हाथ साफ किया। नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज के आधार पर मामले से संबंधित लड़की की तलाश कर रही है। एसके बांसल एंड कंपनी के मुनीम राजकुमार व रमेश ने पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रुपये निकाले और उसे बैग में रखा।
विज्ञापन
इसी बीच वहां मौजूद करीब 16 वर्षीय लड़की ने ब्लेड से बैग काटकर उसमें से 20 हजार रुपये निकाल लिया और फरार हो गई। घटना का पता लगने ही राजकुमार ने इस बात की सूचना बैंक प्रबंधक को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि रुपयों पर हाथ साफ करने वाली लड़की करीब एक घंटे पहले से ही बैंक के अंदर बैठी थी। एक अज्ञात युवक भी उसके नजदीक मंडराता नजर आया।