{"_id":"743a0ac4f71355d6a55b56b26728fb02","slug":"cbi-team-reached-the-brgadi-gurdwara-sahib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब पहुंची सीबीआई टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब पहुंची सीबीआई टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले से संबंधित तीन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम गांव बरगाड़ी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पहुंची और प्रबंधकों से बातचीत करते हुए घटना का ब्यौरा जुटाया।
इसी गुरुद्वारा साहिब के आसपास ही बीती 12 अक्तूबर को पावन स्वरूप की बेअदबी करने का मामला सामने आया था। इस मामले को सुलझाने में पंजाब पुलिस के नाकाम रखने पर राज्य सरकार ने केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सरकार ने बीती 1 जून को गांव बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने और यहीं पर 25 सितंबर को अपमानजनक शब्दावली वाले पोस्टर लगाने वाले दोनों मामले भी सीबीआई के हवाले कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार सीबीआई ने इन तीनों घटनाओं के संदर्भ में एक अलग केस दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीआई इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा, अमित कुमार व सुदेश चंद्र की अगुवाई वाली एक टीम ने जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को गांव बरगाड़ी के अलावा गांव बुर्ज सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिबों का दौरा लिया और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ साथ प्रबंधकों से जानकारी ली।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि जिला पुलिस की तरफ से सीबीआई टीम को जांच में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। पुलिस ने थाना बाजाखाना में दर्ज तीन मामलों से संबंधित केस फाइलों व रिकार्ड को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।