{"_id":"92afe7e2a32dd49217cc27a6a54e250f","slug":"abohar-young-man-s-death-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर के युवक की सऊदी अरब में मौत
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Sun, 20 Oct 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब के रियाद शहर में 16 अक्तूबर को हुई सड़क दुर्घटना में छह भारतीयों की मौत हो गई। इनमें एक युवक अबोहर का था। उसका शव घटना के चार दिन बाद भी नहीं पहुंचा है।
मृतक युवक के परिजन इस बारे में पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अभी शव के भारत आने की कोई उम्मीद नहीं बंध रही है। इससे परिवार के लोगों और शहरवासियों में रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के यहां का गगनदीप 8 माह पहले दो वर्ष के वीजा पर सऊदी अरब गया था। वे 16 अक्तूबर को कार में हवाई अड्डे से वापस रियाद जा रहे थे।
विज्ञापन
जम्भू के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। इससे कार में सवार 8 में से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें से चार युवक अबोहर, रोहतक, भवानीगढ़ तथा पानीपत के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। चार दिन से लगातार प्रयास करने के बाद गगनदीप का पार्थिव शव भारत नहीं पहुंच पा रहा है। मृतक के परिजनाें ने सरकार से इस मांग की है कि शव शीघ्र भारत लाने का प्रबंध किया जाए।