फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   लगातार तीसरी बार प्रधान बने विजय ठाकुर

लगातार तीसरी बार प्रधान बने विजय ठाकुर

Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) का चुनाव हुआ। इसमें विजय ठाकुर को सर्वसम्मति से तीसरी बार आर्गेनाइजेशन का प्रधान बनाया। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और गुजरात से लगभग तीन सौ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता ने एसएबीएलओ के कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा आए सदस्यों के समक्ष सुझाव भी रखे। गुप्ता ने कहा कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में लंगर कमेटियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ीं। गुप्ता ने कहा कि यात्रा का प्रबंध सेना के हाथ में होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बार यात्रियों को तो तंग किया, साथ ही लंगर कमेटियों के सदस्यों को भी उनकी तानाशाही का शिकार होना पड़ा। जो लोग यात्रा से एक-दो दिन पहले आ गए, उन्हें रोका गया।
विज्ञापन

विजय ठाकुर ने कमेटी के सदस्यों की घोषणा की। इस बार आर्गेनाइजेशन के पैटर्न महंत गोपाल दास, महंत सीता राम दास, पवन सबू और विजय अग्रवाल को बनाया। सीनियर उपप्रधान महिंदर गोयल, उपप्रधान मनीष कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र गर्ग, आनंद प्रकाश गुप्ता और कमल गुप्ता, महासचिव राजन गुप्ता, सचिव पंकज सोनी, संयुक्त सचिव संदीप कपूर और संजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अमर गोयल, संयुक्त कोषाध्यक्ष प्रवीन बिंदल और कपिल कपूर और को-आर्डिनेटर हर्ष ऋषि को बनाया है। चरणजीत शर्मा को पंचतरणी कैंप का हैड, त्रिलोक ओबराय को शेषनाग और चंदनवाड़ी कैंप का हैड नियुक्त किया है। कमेटी के सदस्य एचके चुघ, दलीप सिंह, शंकर वर्मा, सुरेंदर कुमार, दविंदर उप्पल, राजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, भूषण सिंगला, हिटलर गर्ग, सुनील कुमार, जनेश अरोड़ा और मिलिंद विद्या बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed