{"_id":"97-40765","slug":"Firozpur-40765-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन पर लगे चालीस वृक्ष काटे, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जमीन पर लगे चालीस वृक्ष काटे, जांच शुरू
Firozpur
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम(संगरूर)। गांव नीलोवाल की पंचायती जमीन से करीब 40 वृक्ष बिना किसी सरकारी मंजूरी के काट लिए गए। गांववासियों के विरोध के बाद पुलिस ने वृक्षों की कटाई तुरंत रुकवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने मांग की है कि वृक्षों की कटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गांव निवासी मनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, शरणजीत सिंह, किरणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, चमकौर सिंह आदि ने कहा कि गांव की पंचायती जमीन से हरे भरे करीब चालीस वृक्ष काट डाले गए हैं। उक्त मामला पंचायत के ध्यान में लाया गया और पंचायत ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। उन्होंने मांग की कि वृक्षों की कटाई की इजाजत देने वालों और कटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। काटे गए वृक्ष सरकार अपने कब्जे में ले और ठेकेदार से वृक्ष बरामद करवाए। सरपंच रछपाल सिंह पाली ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही इसकी शिकायत छाजली पुलिस की गई है। वृक्षों की कटाई बगैर मंजूरी के की जा रही थी। वहीं एसएचओ छाजली कुलदीप सिंह ने कहा कि वृक्षों की कटाई को रोक दिया गया है।