{"_id":"97-36169","slug":"Firozpur-36169-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी\/एसटी और एनआरएमयू समर्थक यूआरएमयू में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी/एसटी और एनआरएमयू समर्थक यूआरएमयू में शामिल
Firozpur
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। यूआरएमयू के डिवीजनल प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि एससी/एसटी और एनआरएमयू यूनियन को छोड़ सैकड़ों समर्थक यूआरएमयू में शामिल हुए हैं। यही नहीं यूआरकेयू के नवीन पीर गुट ने यूआरएमयू को समर्थन देने की घोषणा की है।
प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि श्रीनगर के बड़गांव में की गई रैली में उन्हें रेलकर्मियों का बढ़िया सहयोग मिला है। इस रैली में यूनियन के सीनियर नेता बीसी शर्मा भी मौजूद थे। प्रवीन ने बताया कि यूआरकेयू का सबसे बड़ा गुट नवीन पीर है। इन्होंने ट्रेड यूनियन के चुनाव लड़ने संबंधी नामांकन पत्र भरा था, लेकिन किसी कारण रद हो गया। अब उक्त गुट ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। इस गुट की पकड़ दिल्ली, अंबाला, मुरादाबाद और फिरोजपुर में है। इस मौके पर एमयू बेग, मनमोहन कपूर, बलराज, कवर सिंह, लेखक राकेश कुमार, सुखदेव सिंह, गुलशन कुमार के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।