{"_id":"97-30691","slug":"Firozpur-30691-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी हजार की अफीम सहित एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी हजार की अफीम सहित एक काबू
Firozpur
Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर। राजस्थान से सस्ते भाव पर अफीम खरीदकर जिले के गांवों में बेचने वाले एक अफीम तस्कर को पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ काबू किया है। उससे पकड़ी गई अफीम की मार्केट कीमत अस्सी हजार बताई जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर धूरी में मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव हसनपुर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव हसनपुर से आ रहे एक व्यक्ति जिसके हाथ में थैला पकड़ा हुआ था को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर उससे एक किलो अफीम बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान जगदीश चंद्र पुत्र नंद राम चितौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। उसने बताया कि वह अफीम गांव कलाटिया थाना बैगो जिला चितौड़गढ़ से एक बंसी नामक व्यक्ति से साठ हजार रुपये किलो के हिसाब से खरीदकर लाया था और अस्सी हजार रुपये किलो के हिसाब से बेचता था।