फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   मुख्यमंत्री के सलाहकार ने संभाली समस्याओं को हल करने की कमान

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने संभाली समस्याओं को हल करने की कमान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
Firozpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। मुख्यमंत्री के सियासी सलाहकार और भाजपा के प्रदेश महासचिव कमल शर्मा ने फिरोजपुर की प्रत्येक समस्याएं और अन्य मुश्किलों को हल करने की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। यहां पर पहले भाजपा के विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का दबदबा हुआ करता था, लेकिन विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से वो फिरोजपुर में होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में बहुत कम नजर आने लगे हैं। अब तो प्रत्येक कार्यक्रम में कमल शर्मा ही नजर आते हैं। यही नहीं नगर काउंसिल में बैठ कर शहर की सीवरेज, पानी और अन्य समस्याओं को हल भी वह खुद कर रहे हैं। बीते दिन छावनी की गोपाल गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर्व पर भी शर्मा थे। इससे पहले भी शर्मा ने एक सड़क का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

वीरवार को शर्मा ने नगर काउंसिल के अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की और शहर की प्रत्येक समस्या संबंधी जानकारी हासिल की। शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि फिरोजपुर शहर के सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें, पीने के पानी की किस-किस वार्ड में समस्या है और बिना भेदभाव वहां पर कार्य करवाए जाएं और उन कार्यो का एस्टीमेट तैयार किया जाए ताकि पंजाब सरकार से पैसा लाया जा सके। शर्मा अपना अधिकांश समय भी फिरोजपुर के लोगों के साथ गुजारना शुरू कर दिया हैं। इन सब बातों से साफ जाहिर होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शर्मा यहां से विधायक का चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed