फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   विभाग ने टैक्स चोरी करते दो व्यापारी पकड़े

विभाग ने टैक्स चोरी करते दो व्यापारी पकड़े

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
Firozpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। सेल्स टैक्स विभाग ने दो स्थानों पर नाके लगाकर बिना टैक्स अदा कर सामान लाने वाले दो व्यापारियों को काबू किया है। जांच पड़ताल के बाद उनसे भारी तादाद में जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर विभाग ने हिंदुमल कोट रोड पर नाकाबंदी की और सामने से आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर पीबी 30 पी 9430 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से लाखों रुपये के लेडीज बूट, चप्पल और अन्य सामान बरामद हुआ। इस सामान के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरजीत पुत्र कृपाल निवासी कंधवाला रोड के रूप में हुई, जो कि राजस्थान से बिना बिल का माल लाकर चोरी छुपे अबोहर में प्रवेश कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह सामान नई आबादी गली नं. 11 निवासी पवन वढेरा पुत्र अविनाश वढेरा की उत्तम विहार कालोनी में स्थित दुकान पर ले जा रहा है। इस पर सेल टैक्स विभाग के ईटीओ रामदास ने उक्त दुकान मालिक को 36685 रुपये का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गुप्त सूचना के आधार पर बिक्री कर विभाग की टीम ने बीती रात्रि ही कंधवाला रोड से नरमा लेकर आ रही बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली को रोककर उसके चालक गोरा सिंह निवासी गांव चीमा जिला तरनतारन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह नरमा राजस्थान से लाया है। जिस पर ट्रैक्टर मालिक व आढ़तिये अशोक बजाज पर 34600 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed