{"_id":"97-30315","slug":"Firozpur-30315-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत
Firozpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। धुंध के चलते सोमवार सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी छात्रों को एक निजी अस्पताल में भरती करवाया गया। तीनों छात्र एमएलएम स्कूल में प्लस-वन में पढ़ते थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छात्र लवजीत सिंह वासी फिरोजपुर, गुरजंट सिंह वासी गांव धीरा पतरा और रविंदर वासी झोक हरिहर एक बाइक पर जा रहे थे। फिरोजपुर-झोक हरिहर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में लवजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरजंट व रविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भरती करवाया गया। तीनों छात्र छावनी स्थित एमएलएम स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।