फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   unemployed lineman union

25 को मुख्यमंत्री के घेराव की घोषणा

Sat, 16 Nov 2013 10:18 PM IST
अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Sat, 16 Nov 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
unemployed lineman union
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन ने चार हजार साथियों की नियुक्ति को लेकर सरकार के बार-बार वादा खिलाफी करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


इस मामले में 25 नवंबर को मानसा के बनांवाली थर्मल प्लांट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घेराव की घोषणा कर दी है।

शनिवार को बेरोजगार लाइनमैनों की जिला स्तरीय बैठक में यूनियन के जिला प्रधान हरप्रीत सिंह मढ़ाक ने कहा कि पावरकाम ने जनवरी 2011 में 5 हजार लाइनमैन भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें से अभी तक सिर्फ एक हजार को ही नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जबकि उनके चार हजार साथी दर दर की ठोकरें खा रहे है।

इस भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में 22 फरवरी 2013 को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय भी स्पष्ट आदेश दे चुका है, लेकिन फिर भी सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही।

पिछले समय के दौरान मुख्यमंत्री ने पावरकाम के चेयरमैन केडी चौधरी को नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए थे लेकिन चार माह बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे बेरोजगारों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को मानसा के थर्मल प्लांट के उद्घाटनी समारोह के दौरान बेरोजगार लाइनमैन व उनके पारिवारिक सदस्य रोष प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री समेत पावरकाम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed