फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Two debt distressed farmers ended their lives

कर्ज से परेशान दो किसानों ने जान दी

Mon, 29 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 29 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
Two debt distressed farmers ended their lives
जिले के दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने अपनी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी की, वहीं दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। दोनों पर पांच से सात लाख रुपये का कर्ज था, जिस वजह से वे परेशान थे।
विज्ञापन


गांव दलीएवाली का किसान रणजीत सिंह (40) बीते कई दिनों घर में किसी के साथ बातचीत नहीं कर रहा था। वह अपने आप में ही रहता था। उसके दो लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन


रणजीत अपनी साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेती करता था। रणजीत सिंह के बेटे जसपाल सिंह ने बताया कि उन पर 4 लाख रुपये बैंक और करीब 60 हजार सोसाइटी का कर्ज था। इस वजह से उसके पिता काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल ने बताया कि उसके पिता किसान रणजीत सिंह ने रविवार सुबह 8 बजे घर में ही अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उनके गांव में शोक फैल गया। थाना जोड़किया के मुखी गुरवीर सिंह और एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर किसान रणजीत सिंह ने अपनी बंदूक से गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई के बाद लाश वारिसों को सौंप दी। मृतक किसान रणजीत सिंह का रविवार दोेपहर के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव सैदेवाला के नौजवान किसान गुलाब सिंह (21) ने अपने खेत में जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुलाब सिंह के पिता नरिंदर सिंह का कहना है कि उन पर रिश्तेदारों व आढ़तियों का करीब 7 लाख रुपये कर्ज था। कुछ समय पहले गांव रत्ताखेड़ा में बोई गई फसल खराब होने से वह सैदेवाला आकर खेती करके रहते थे, लेकिन यहां भी फसल में मुनाफा नहीं हुआ।


इस वजह से परेशान होकर गुलाब सिंह ने अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। थाना बोहा के एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed