{"_id":"82f46bc50f6a8f38e0f1489077e1199c","slug":"the-young-man-not-selecting-in-army-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती न होने से आहत युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती न होने से आहत युवक ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती न होने से आहत एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
उक्त युवक का उसके पैतृक गांव समाओ (भीखी) के श्मशान घाट में मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव के सरपंच गुरचेत सिंह चहल और सुखजीत सिंह समाओ ने बताया कि जग्गा सिंह के बेटे जसप्रीत सिंह (19) सेना में भर्ती होने का जुनून था।
उसने इसके लिए मेहनत की और शारीरिक टेस्ट में अव्वल रहने के साथ दौड़ में भी चुने जाने के लिए काफी अभ्यास किया था। सेना में भर्ती के लिए उसने आनलाइन आवेदन किया।
उसे उसका रोल नंबर भी जारी किया गया, जिसे पाकर वह बेहद खुश हुआ। वहीं सिलेक्शन के दौरान दौड़ के टेस्ट में जसप्रीत सफल नहीं हो पाया, इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गया था।
मंगलवार को जब जग्गा सिंह का पूरा परिवार किसी धार्मिक समागम के लिए घर से बाहर गया था तो उसके युवा बेटे जसप्रीत सिंह ने घर में रखी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सरपंच गुरचेत सिंह चहल, सुखजीत समाओ व अन्य गांववासियों ने सरकार से परिवार को सहायता देने की मांग की है।