फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   The rally will be not difficult to reach the place : Tota Singh

रैली वाले स्थान पर पहुंचने में नहीं होगी मुश्किल : तोता सिंह

Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
The rally will be not difficult to reach the place : Tota Singh
नई दाना मंडी में 28 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली में पहुंचने वाले वाहनों के लिए शिरोमणि अकाली दल ने रूट प्लान जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का मोगा-जगरांव सीमा पर जोरदार स्वागत करने की योजना तैयार की गई है।

पंजाब राज्य सेहत निगम के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि डिप्टी सीएम लुधियाना से सड़क के रास्ते रैली में पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का उनके नेतृत्व में हलका धर्मकोट के नौजवानों की ओर से कस्बा अजीतवाल में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस रैली के इंचार्ज कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह और उप मुख्यमंत्री के ओएसडी चरनजीत सिंह बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में 28 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली में पहुंचने वाली संगतों के वाहनों के लिए पार्टी की तरफ से जिला एवं हलका बार रूट प्लान तैयार किया गया।

इससे संगतों को रैली वाले स्थान पर पहुंचने में कोई मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि बरनाला और संगरूर से संगत बरनाला-बधनी कलां रोड होते बुघ्घीपुरा चौक से मोगा शहर के जरिये नगर सुधार ट्रस्ट की जगह में बनाई पार्किंग में वाहन खडे़ कर अनाज मंडी में रैली में आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मालेरकोटला, अमरगढ़ की संगत वाया रायकोट-जगरांव समेत आधा जगरांव हलका और रायकोट हलका, जगरांव-मोगा शहर में फिरोजपुर रोड के जरिये रैली स्थान पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लुधियाना की संगत लुधियाना से सिद्धवा बेट-धरमकोट होते हुए लौहारा चौक होकर जीरा रोड से रैली स्थान पर पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि मोगा जिले के धर्मकोट हलके की संगत धर्मकोट से लौहारा चौक हो जीरा रोड पर बनी पार्किंग तक पहुंचेगी।

इसी तरह मोगा जिले के निहाल सिंह वाला और बाघापुराना हलके की संगत कोटकपूरा चौक से होकर मुख्य जीटी रोड से रैली स्थान पर पहुंचेगी।

उन्होंने संगतों से अपील की कि रैली में शामिल होने के लिए जारी रूट प्लान के अनुसार ही रास्ते की चयन की जाए। उन्होंने बताया कि संगतों के लिए चाय और 2 लाख लोगों के लिए पैकिंग खाने व लंगर का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला भी मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed