फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   The funeral of the father of the actor Sonu Sood in tears

नम आंखों के बीच अभिनेता सोनू सूद के पिता का संस्कार

Wed, 10 Feb 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा Updated Wed, 10 Feb 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the father of the actor Sonu Sood in tears
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के पिता शक्ति सागर सूद का मंगलवार को नम आंखों के बीच गुरुद्वारा अकालसर के पास स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर शक्ति सागर सूद को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर अभिनेता व डायरेक्टर प्रभु देवा, प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, राकेश कोठारी, करीबी चिंतन देसाई समेत सोनू सूद के मुंबई स्थित कई दोस्त भी उनकी इस दुख की घड़ी में शरीक होने पहुंचे।


संस्कार से पहले अभिनेता सोनू सूद अपने पिता को याद कर काफी भावुक हो उठे। संस्कार से पहले सोनू अपने पिता के शव के साथ लिपटकर रोते नजर आए।

इस दौरान सोनू सूद के जीजा राजेश शर्मा, बहन मोनिका शर्मा, बहनोई गौतम सच्चर, बहन मालविका सच्चर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

फूल चुगने की रस्म 10 फरवरी को होगी और भोग 11 फरवरी को जीटी रोड स्थित माघी रिसोर्ट में होगा। गौर रहे कि बीती रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हार्ट अटैक आने से शक्ति सागर सूद का निधन हो गया था। वे मोगा में वरिष्ठ कपड़ा व्यापारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed