{"_id":"ac5c7aaf1e8881f7e1a6c1e42b2635ab","slug":"punjab-sought-from-the-centre-bsf-6-companies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने केंद्र से मांगी बीएसएफ की 6 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब ने केंद्र से मांगी बीएसएफ की 6 कंपनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 20 Jan 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट हमले के बाद सूबे में खुफिया एजेंसियों और आईबी की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
क्योंकि उक्त एजेंसियों को संदेह है कि अभी भी पंजाब में करीब छह करीब संदिग्ध दहशतगर्द छिपे हुए हैं।
वे गणतंत्र दिवस के मौके प्रदेश में खलल डालने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों और आईबी के अलर्ट के बाद पंजाब सरकार और पुलिस के डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से बीएसएफ की छह कंपनियों की मांग की है।
सूबे में जारी अलर्ट को लेकर बठिंडा के सभी अहम स्थानों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसे लेकर एसएसपी स्वप्न शर्मा ने 16 जनवरी को शहर के सभी अहम स्थानों की अथॉरिटी को एक पत्र लिखकर अपने स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
एसएसपी की ओर से भेजे गए पत्र में आईबी और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि गणतंत्र दिवस में खलल डालने के लिए सीमा पार से दहशतगर्द घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर चौकस रहने की जरूरत है। इस बारे में एसएसपी स्वप्न शर्मा का कहना था कि जिले की पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं कि वह अपने-अपने अधीन पड़ते अहम क्षेत्रों के अलावा पब्लिक स्थानों की सुरक्षा को यकीनी बनाए।
इस दौरान यदि कोई भी संदेहजनक व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में नाकाबंदी कर लगातार चेकिंग की जा रही है।
बठिंडा के एसएसपी ने सेना अथॉरिटी, वायुसेना अथॉरिटी, सेना कंट्रोल रूम, जिले के गांव जस्सी पो वाली में स्थित पेट्रोल डिपो, रेलवे विभाग और अन्य अहम स्थानों की अथॉरिटी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।