{"_id":"82f32c46d484d5f62a24ced16d1b3bc3","slug":"punjab-moga-farmers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गुस्सा देख बैरंग लौटीं विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गुस्सा देख बैरंग लौटीं विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढुडीके में किरती किसान यूनियन और आम आदमी पार्टी के विरोध के कारण
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सत्ताधारी पार्टी की विधायक को बैरंग
वापस लौटना पड़ा।
वहीं पुलिस प्रबंधों के बीच उन्होंने गांव चूहड़चक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं का साइकिलें बांटीं। गांव ढुडीके में वीरवार को सत्ताधारी पार्टी की विधायक राजविंदर कौर भागीके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आने वाली थीं। किरती किसान यूनियन और आम आदमी पार्टी समेत अन्य जत्थेबंदियों को इसकी भनक लग गई।
उन्होंने विधायक के आने से पहले ही स्कूल के धरना लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी शाम तक धरने पर डटे रहे जिसके कारण विधायक को बैरंग वापस लौटना पड़ा। धरने में किरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान निर्भय सिंह ढुडीके, आप नेता दर्शन सिंह, ज्ञानी बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, चमकौर सिंह और छिंदर सिंह शामिल थे। विधायक ने गांव चूहड़चक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 39 साइकिल बांटीं। मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर जगराज सिंह दौधर, सरपंच नछत्तर सिंह और सरपंच सुरिंदर कौर और परमजीत सिंह पम्मा अकाली नेता मौजूद थे।