{"_id":"b1eaa4b01f126d68a1e2ce27b5acf8f6","slug":"landed-on-the-road-to-build-roads-people-put-the-jam-on-moga-barnala-main-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बनवाने को सड़क पर उतरे, मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बनवाने को सड़क पर उतरे, मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 09 Dec 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
गांवों की टूटीं और खस्ताहाल लिंक सड़कों की दुर्दशा से परेशान लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
गुस्साए लोगों ने बधनी कलां निकट गांव बौडे में मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगाया और प्रदेश सरकार खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
नायब तहसीलदार बधनी कलां के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने शाम 4 बजे धरना समाप्त किया।
गांव मीनिया के सरपंच गुरसेवक सिंह और अन्य के नेतृत्व में लोगों ने गांव बौडे में मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर यातायात रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
खराब मौसम के बावजूदलोगों ने सुबह तकरीबन 11 बजे गांव बौडे में बरनाला मार्ग पर यातायात रोक कर रोष धरना दिया। गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांवों की लिंक सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल है।
टूटीं सड़कों कारण हादसे हो रहे हैं। कई गांवों की लिंक सड़कों में ठेकेदारों ने मोटा पत्थर डाल दिया और बजरी न डालने कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि लिंक सड़कों का काम जल्दी न शुरू किया संघर्ष तेज किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एक्सईएन परमिंदर सिंह टिवाना ने माना कि फंड की कमी कारण कुछ लिंक सड़कों का काम रुका पड़ा है।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों को बनाने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बधनी कलां बलदेव सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि उच्चाधिकारियों और संबंधित विभाग को उनकी मांगों पर जल्दी कार्रवाई के लिए लिखेंगे।