{"_id":"85149217d6a08bdf5365dbce1836e660","slug":"in-road-accident-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में गिरी कार, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे में गिरी कार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
लल्लुआना के पास नजदीक रजवाहे में शुक्रवार को एक कार के गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।
वहीं एक अन्य हादसे में एक बाइक सवार गांव भैणीवाघा में कैंटर के नीचे आ गया। सदर पुलिस मानसा ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानसा वासी सिंडीकेट बैंक के मुलाजिम गगनदीप सिंह (27) व चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम कुलदीप सिंह (26) अपनी कार से शुक्रवार रात करीब आठ बजे मानसा से बुढलाडा की ओर जा रहे थे।
गांव लल्लुआना के पास वह पुल पार करने लगे तो उनकी गाड़ी पुल की तरफ मुड़ने की बजाय सीधे ही कच्चे रास्ते से होते हुए रजवाहे में पलट गई। इससे दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई। आसपास के गांव के लोगों ने इसकी सूचना थाना सदर मानसा को दी।
कैंटर के नीचे आया बाइक सवार
दूसरी घटना में गांव ठुठियावाली का नौजवान बाबू सिंह पड़ोसी का मोटरसाइकिल लेकर गांव भैणीवाघा जा रहा था। सड़क पार करते समय वह एक कैंटर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सदर मानसा के मुखी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक अभी फरार है।