फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   in bathinda sucide, punjab

युवक ने पगड़ी से फंदा लगा जान दी

Sat, 28 Nov 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 28 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
in bathinda sucide, punjab
थाना थर्मल इलाके के कोठे अमरपुरा में एक युवक ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पांच लोगों को ठहराया है। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोठे अमरपुरा में रहने वाले जसविंदर सिंह (38) पुत्र इकबाल सिंह का परिवार शनिवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। परिवार के लोग जब घर वापस आए तो जसविंदर सिंह कमरे में पंखे के साथ पगड़ी का फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक जसविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना थर्मल पुलिस के एएसआई रोबिन पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे । पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया । सुसाइड नोट मेंर मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार तरनतारन के रहने वाले एक युवक, उसके दो बेटों व दो भतीजों को बताया है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह आरोपियों के पास ड्राइवर था। पैसों के लेन देन के चक्कर में उन्होंने मृतक के साथ विगत 23 नवंबर को मारपीट भी की थी।

इसके अलावा मृतक ने सुसाइड नोट में गांव रमापुर के भी एक व्यक्ति को अपनी मौत का कारण बताया है। जांच अधिकारी एएसआई रोबिन का कहना था कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में आरोपी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed