फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Hindu organizations involved in the dispute resolved

हिंदू संगठनों के दखल से सुलझा विवाद

Mon, 06 Jan 2014 10:22 PM IST
कोटकपूरा (फरीदकोट)
कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Mon, 06 Jan 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations involved in the dispute resolved

स्थानीय जीवन नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान काली माता मंदिर को ध्वस्त करने के मामले में हिंदू संगठनों के आगे आने के बाद विवाद का खत्म हो गया। सोमवार को हिंदू संगठनों की निगरानी में मोहल्ले के लोगों ने मंदिर के पुनर्निर्माण का काम भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर प्रशासन ने यहां स्थित काली माता के मंदिर को अतिक्रमण करार देकर ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन के इस कार्रवाई से मोहल्ले के लोगों में रोष था।
विज्ञापन


उसी दिन से लोग मंदिर स्थल के पास धरना भी दे रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने भी एतराज जताया था। हिंदू संगठनों की ओर से धरने पर बैठे लोगों का समर्थन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक मामला होने के नाते इसके तूल पकड़ने के कारण आखिरकार नगर प्रशासन को नरम रुख अख्तियार करना पड़ा। दोनों तरफ से मंदिर के पुनर्निर्माण की बात पर सहमति बनने पर विवाद सांत हुआ। मामले के सुलझते ही सोमवार से मोहल्ले के लोगों ने धार्मिक रीति रिवाजों के साथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।


इस मौके पर पूर्व भाजपा सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं, विहिप के प्रांतीय नेता पवन कुमार, भाजपा नेता श्याम लाल मैंगी, मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन गुरलाल सिंह लाली, महंत हरिकृष्ण सीकरी ने मंदिर निर्माण की रस्मी शुरुआत करवाई। इस मौके पर चौधरी हरिकृष्ण, रमेश गोयल, जतिंदर बंटी, विक्की सहगल मौजूद थे।   


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed