फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   From 25 to December 28 of the state grain market will remain closed

25 से 28 दिसंबर तक पूरे प्रदेश की अनाज मंडी रहेंगी बंद

Wed, 23 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 23 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
From 25 to December 28 of the state grain market will remain closed
धान की अदायगी में देरी होने से प्रदेशभर में आढ़तियों ने 25 से 28 दिसंबर तक अनाज मंडी बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


साथ ही 28 दिसंबर को जगरांव में राज्यस्तरीय धरना देते मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की घोषणा भी की है।

स्थानीय दाना मंडी में प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालड़ा व उपाध्यक्ष अमरजीत बराड़ ने कहा कि 28 दिसंबर को आढ़ती पुरानी दाना मंडी जगरांव में सुबह 11 बजे एकत्र होंगे। वहां रोष मार्च निकालते हुए मुख्य जीटी रोड जाम करेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई पुराना लेन-देन है तो इसकी मार आढ़तियों और किसानों पर न पड़े। उन्होंने कहा कि धान की अदायगी में देरी होने से आढ़तियों को 250 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते कई सालों से राज्य के किसान घाटे की खेती कर रहे हैं। इस बार भी धान का उचित रेट न मिलने से अधिकतर किसान अपना पिछली फसल का खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले इस बार धान के रेटों में काफी गिरावट आई है, जबकि किसानों का खर्च बढ़ा है। अधिकांश किसान आढ़ती से कर्ज लेकर खेती करते हैं।

फसल आते आते उनका कर्ज बढ़ जाता है, किसानों के पास आय का और कोई स्त्रत्तेत नहीं है। जिन रेटों में उनका धान बिक रही है, उसमें उनका खर्च भी पूरा नहीं हो रहा।


आढ़ती का मूल व ब्याज अलग रहा ऐसे में किसान आत्महत्या जैसा कदम उठा जाते हैं। यही हाल कपास की फसल का भी रहा है। शैलर मालिक, व्यापारी तो एक बार घाटा भी सहन कर सकते हैं।

वहीं किसान जोकि जमीन ठेके पर लेकर फसल बीजता है। उसमें घाटा आए तो वह उस उबर नहीं पाता, क्या इसमें सरकार की कोई जिम्मेवारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed