फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Wife had illicit relations Frustrated noose case

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर फंदा लगाया, केस

Wed, 02 Mar 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 02 Mar 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Wife had illicit relations Frustrated noose case
जिले के गांव नंदगढ़ कोटडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान तोता सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना बालियांवाली पुलिस ने मृतक के भाई कुलवीर सिंह की शिकायत पर पत्नी बेअंत कौर, वीरपाल कौर और बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तोता सिंह के भाई कुलवीर सिंह ने बताया कि तोता सिंह की पत्नी बेअंत कौर के गांव के ही बलविंदर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में उसके भाई को पता चल गया था।
विज्ञापन


वह इसका विरोध करता था, लेकिन उसकी पत्नी बेअंत कौर अपनी जान पहचान की महिला वीरपाल कौर और प्रेमी बलविंदर सिंह के साथ मिलकर उसके भाई को ही परेशान करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसके भाई ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना बालियांवाली पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह का कहना था कि मृतक के भाई कुलवीर सिंह की शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed