{"_id":"559947e15adb27f7a98bd46b5f6f655c","slug":"shoot-head-constable-bathinda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई करते समय रिवॉल्वर से चली गोली, हेड कांस्टेबल गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई करते समय रिवॉल्वर से चली गोली, हेड कांस्टेबल गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
शांत नगर में रहने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल संदिग्ध अवस्था में सिर पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान सुखकंवरपाल सिंह के तौर पर हुई है। उसकी ड्यूटी थाना सिविल लाइन में थी। वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त कांस्टेबल को गोली रिवॉल्वर की सफाई करते समय लगी है।
थाना कैंट के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जब उक्त कांस्टेबल अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहा था तो अचानक गोली चल गई जो उसके सिर पर जा लगी। उन्होंने बताया कि उक्त कांस्टेबल का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह वेंटीलेटर पर है।