फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, moga, crime

सालियों को ब्लैकमेल करने में जीजा काबू

Sat, 05 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 05 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, crime
थाना सिटी पुलिस ने सालियाें को बदनाम एवं ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी
विज्ञापन
अश्लील फोटो तैयार कर घर आगे फेंकने वाले जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी करनदीप शर्मा गांव चुगावा जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एएसआई ने बताया कि आरोपी करनदीप शर्मा का विवाह 15 फरवरी 2013 को इलाके की एक युवती से हुआ था। युवती की शिकायत पर थाना सिटी में बीती 19 जून को आरोपी करनदीप शर्मा और उसकी मां खिलाफ दहेज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। इस के बाद पंचायत ने दोनों का राजीनामा करवा दिया और आरोपी अपनी पत्नी को घर ले गया था।

युवती का आरोप है कि पिछले माह की 7 तारीख को उसे अजनाला तहसील में ले जाकर दहेज का केस वापस करवाने के लिए जबरन दस्तखत करवा लिए गए। पुलिस के मुताबिक बीती 30 नवंबर को वह मायके आ गई। इस पर मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले आरोपी ने सालियों को बदनाम करने के लिए कंप्यूटर से फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर लीं और उक्त तस्वीरें पत्नी के घर के आगे फेंक दीं। साथ ही तस्वीरें नेट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। एएसआई ने बताया मामले की प्राथमिक जांच बाद आरोपी करनदीप शर्मा खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed