फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Orbit bus scandal : Arshdeep Kaur's mother was not present before the Commission

ऑर्बिट बस कांड : अर्शदीप कौर की मां नहीं हुई आयोग के आगे पेश

Mon, 21 Dec 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 21 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Orbit bus scandal : Arshdeep Kaur's mother was not present before the Commission
बाघापुराना के पास 29 अप्रैल को ऑर्बिट बस से कथित तौर पर फेंक कर मारी गई बच्ची अर्शदीप कौर की मां छिंदर कौर सोमवार भी जांच आयोग के आगे पेश नहीं हो पाई।
विज्ञापन


थाना बाघापुराना पुलिस ने आयोग के आगे पीड़ित महिला की दिमागी तौर पर अनफिट होने की मेडिकल रिपोर्ट पेश की है। गांव लंढेके में छिंदर कौर घर में मौजूद थी, लेकिन उसने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित महिला छिंदर कौर का स्थानीय सिविल अस्पताल में माहिर डॉक्टरों की टीम से मेडिकल करवाया गया था।

डॉ. राजेश मित्तल के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित महिला के दिमागी तौर पर स्वस्थ न होने के बारे रिपोर्ट दी थी।

1 अक्तूबर को यहां आयोग के जस्टिस वीके बाली मामले की जांच करने के लिए पहुंचे थे, उस समय पीड़ित परिवार स्थानीय सिविल एवं पुलिस प्रशासन को जानकारी दिए बिना किसी अज्ञात जगह पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद रखे थे। यहां जांच करने आए आयोग के चले जाने बाद वे वापस लौटे थे। पीड़ित परिवार का आयोग के आगे पेश न होने से कई तरह के सवाल और लोगों में चर्चा हो रही है।


दूसरी ओर इस मामले की यहां एडिशनल जिला एवं सेशन जज की अदालत में सुनवाई के लिए नए वर्ष की 15 जनवरी तय की है।

मृतक अर्शदीप की मां छिंदर कौर और उसके भाई व अन्य गवाहों को सम्मन जारी किए हुए हैं।

बीती 11 दिसंबर को अदालत में गवाही के मौके मृतक लड़की अर्शदीप कौर के पिता सुखदेव सिंह और घटना के समय बस में सफर कर रहे यात्री गवाहों ने घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी न होने का बयान दिया था।

कानूनी माहिर भी गवाहों की तरफ से अदालत और पुलिस के पास दिए बयानों में अंतर आने से पुलिस की कहानी कमजोर होने की बात मानते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed