फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Maluka case of attack, accused Jarnail Singh released on bail

मलूका पर हमले का मामला, आरोपी जरनैल सिंह जमानत पर रिहा

Wed, 02 Dec 2015 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बठिंडा।
अमर उजाला ब्यूरो बठिंडा। Updated Wed, 02 Dec 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Maluka case of attack, accused Jarnail Singh released on bail
ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पर हमले की कोशिश के आरोप में काबू किया जरनैल सिंह मंगलवार शाम जेल से जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में जरनैल सिंह ने कहा कि उसने तो मलूका को प्रदेश में हो रही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले के बारे में बात की थी।

वहीं वहां खड़े कुछ अकाली समर्थकों ने उस पर मलूका पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पहले गाड़ी में डालकर इधर-उधर घुमाया।
विज्ञापन


बाद में उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जरनैल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती फरीदकोट अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर उसे जेल भेज दिया था, जबकि वह पूरी तरह से ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा अकाली मंत्री की शह पर पुलिस ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। जरनैल सिंह को जेल से लेने आए गांव निवासियों ने अकाली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि अकाली नेता उनके क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कभी भी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जितनी भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं हुई हैं।

उसके लिए अकाली सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उधर, इस मामले के बारे में जब अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जिले के गांव हमीरगढ़ में 20 नवंबर को अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका समर्थकों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर जरनैल सिंह ने मलूका पर हमला करने की कोशिश की थी।


इसमें अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की पगड़ी उतर गई थी। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने कहा था कि बैठक में पहुंचे लोगों की ज्यादा भीड़ होने से अकाली मंत्री मलूका की पगड़ी पीछे से किसी का धक्का लगने से उतर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed