फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Jarnail Singh sent a complaint to the SSP Bathinda

जरनैल सिंह ने एसएसपी बठिंडा को शिकायत भेजी

Tue, 24 Nov 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 24 Nov 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
Jarnail Singh sent a complaint to the SSP Bathinda
पिछले चार दिनों से स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन बठिंडा के गांव हमीरगढ़ निवासी जरनैल सिंह खालसा ने अपनी पिटाई के मामले में राज्य के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में जरनैल सिंह ने सोमवार को अपने वकील एनके जीत के माध्यम से एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भेजी है।

एसएसपी को भेजी शिकायत में जरनैल सिंह ने कहा है कि घटना वाले दिन 20 नवंबर को पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका अपने 40-50 समर्थकों समेत उनके गांव में आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंत्री मलूका को लोगों की समस्याओं का ध्यान रखने की बात कही जिसके चलते वे तैश में आ गए और उन्हें सरकार विरोधी बताते हुए अपने समर्थकों से पिटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सर्मथकों में शामिल हरिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह धुन्ना, जसविंदर सिंह भल्ला, कमलप्रीत सिंह, गुरलाल सिंह, दरबारा सिंह, हरपिंदर सिंह हैप्पी व बूटा सिंह समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने लाठियों. राडों व दस्तों से जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा।

एक अन्य शिकायत में जरनैल सिंह के भतीजे सुखदेव सिंह के अनुसार पिटाई के बाद सभी लोग उसके चाचा को उठाकर ले गए जिन्हें वह भगता भाई के अस्पताल से नीम बेहोशी की हालत में फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले कर आए।

सोमवार को अस्पताल में मौजूद जरनैल सिंह के बेटे सुखमिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता का किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से धार्मिक विचारों के हैं।

वहीं जरनैल सिंह ने कहा कि पावन ग्रंथ की बेअदबी के मामले से भावनाएं आहत होने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया था।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सरकार को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि जरनैल सिंह की पिटाई के मामले में सिकंदर सिंह मलूका व उनके समर्थकों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होना चाहिए।

उधर जिला बठिंडा के थाना दयालपुरा पुलिस ने पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के पीए कुलदीप चंद की शिकायत पर जरनैल सिंह के खिलाफ साजिश के तहत सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


पीए की शिकायत के अनुसार उस दिन गांव हमीरगढ़ में जनसभा के दौरान जरनैल सिंह ने बड़ी तेजी से मंत्री की तरफ बढ़ने का प्रयास किया।

जब उन्होंने भगता के बीडीपीओ सुखविंदर सिंह की मदद से उसे रोकना चाहा तो उसने धक्कामुक्की शुरू कर दी। बाद में उसने मंत्री के साथ स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया और किसी की शह पर मंत्री का अपमान करने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार उसकी इस हरकत के चलते मीटिंग में हाजिर लोगों ने उसकी पिटाई की गई

फोटो फाइल 23एफआरडी2
फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन बठिंडा के जरनैल सिंह के साथ आप नेता कुलतार सिंह संधवां
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed