फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   fraud arrest in bathinda

गाड़ी की किश्तें भरने का आश्वासन देकर ठगी करने वाला दबोचा

Sat, 20 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 20 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
fraud arrest in bathinda
थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो लोगों से
विज्ञापन
उनके द्वारा फाइनेंस की गई गाड़ियां खरीदकर उसकी बाकी किश्तें भरने का आश्वासन देकर गाड़ी आगे बेच देता था।

आरोपी की पहचान मनजीत सिंह निवासी गांव कोटफत्ता जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से चार विभिन्न कंपनी की गाड़ियां भी बरामद की हैं। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी ने गांव गहरी बुटर निवासी जसकरण सिंह से उसकी लग्जरी गाड़ी खरीदी थी जो जसकरण सिंह ने किसी प्राइवेट कंपनी से फाइनेंस करवाई थी। जिस को आरोपी ने 10 हजार रुपये देकर खरीद लिया और बाकी रहती तीन लाख साठ हजार रुपये की किश्तें खुद भरने का आश्वासन दिया लेकिन कुछ समय बाद गाड़ी मालिक को पता चला कि आरोपी ने फाइनेंस कंपनी की किश्ते भरे बगैर आगे यूपी में बेच दी है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गांव बीबी वाला निवासी महिला रणजीत कौर से भी इसी तरह गाड़ी खरीदी थी जो उसने आगे गांव बाह्मण दिवाना में एक लाख रुपये में बेच दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी जिस दौरान कई ओर अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed