{"_id":"326f59bb24be130103e7b2de44ca3925","slug":"four-arrested-which-carries-incidents-of-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Sun, 31 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने राज्य भर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को काबू किया है।
डीएसपी मनविंद्रबीर सिंह ने दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि थाना सिटी के प्रभारी धर्मपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न शहरों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपी निर्मलजीत सिंह, लवदीप सिंह, लवप्रीत सिंह और राजविंदर सिंह निवासी गांव दान सिंह वाला (बठिंडा) को काबू किया है।
पुलिस ने आरोपियों कोे उस समय काबू किया जब वे पोलो गाड़ी पर नकली नंबर लगाकर घूम रहे थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने डबवाली, भगता, बाजाखाना, बाघापुराना व मुक्तसर के गांव दोदा में फोटोग्राफरों को अपना शिकार बनाया था।
आरोपी फोटोग्राफरों को विवाह समागम के बहाने अपनी गाड़ी में साथ ले जाते थे। इसके बाद किसी खाली स्थान पर ले जाकर उन्हें नशीली दवा देकर बेहोश करते और उनका कैमरा, मोबाइल और नगदी छीनकर ले जाते। पुलिस ने इन लुटेरों से फोटोग्राफरों से लूटे छह कीमती कैमरे, सिरिंज व नशीली दवा बरामद की है।