फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   fire in firecrackers

बरनाला में पटाखों के जखीरे को आग, बड़ा हादसा टला

Sat, 20 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sat, 20 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
fire in firecrackers
शहर के प्रमुख बाजार में एक बडे़ व्यापारी की ओर से गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए पटाखों के जखीरे को शनिवार अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


आग से दुकानदार व पूरा शहर सहम गया। फायर ब्रिगेड ने फुर्ती दिखाते हुए आग को जल्दी काबू पा लिया, जिस कारण प्रमुख बाजार से एक बड़ा खतरा टल गया। एसएसपी घुम्मन ने बताया कि उन्होंने मौके पर थाना प्रभारी दविंदर सिंह व डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा को भेजा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पटाखों के जखीरे के शहर से बाहर निकालने के बजाए वहीं प्रमुख बाजार में ही सील कर दिया और पटाखों के जखीरे के उठाने आई पुलिस की ट्राली बैरंग लौट गई।

व्यापार मंडल के प्रधान व कांग्रेसी नेता अनिल बंसल नाणा ने कहा कि किसी भी व्यापारी को तंग करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पटाखों की सेल न होने के कारण पहले ही व्यापारी काफी घाटे में चल रहे हैं और वह पटाखों के जखीरे के मालिक व्यापारी के पक्ष में डट गए। अकाली भाजपा गठबंधन के व्यापार मंडल के प्रधान नायब सिंह काला ने कहा कि पटाखों के जखीरे के शहर से बाहर निकालकर शहर पर मंडरा रहा खतरा तुरंत दूर करना चाहिए।

उधर डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि शहर के अंदर पटाखों का जखीरा स्टाक करने वाले व्यापारी जीवन कुमार पर मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed