फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   fight between villager and police, crime

ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, थाना प्रभारी जख्मी

Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
fight between villager and police, crime
शराब के ठेकेदारों की तरफ से लगाए गए नाके के दौरान दो लोगों से मारपीट को लेकर गांव मोफर में तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन


गांव वासियों व पुलिस के बीच झड़प के बाद थाना प्रभारी जख्मी हो गए। पुलिस ने छह दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार झुनीर के शराब ठेकेदारों ने मोफर पिलछियां हद पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान ठेकेदारों ने गांव फतेहपुर के दो लोगों के साथ मारपीट की और फरार हो गए। थोड़ी दूर ही जाते हुए आगे से मोटरसाइकिल पर आ रहे गांव मोफर के निवासी सतगुर सिंह को ठेकेदारों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और चोटें आईं।

आगे जाकर अनियंत्रित हुई उनकी गाड़ी बिजली के खंभे और दीवार से टकराती हुई गंदे नाले में जा फंसी। सूचना पाकर जब झुनीर पुलिस गाड़ी लेने पहुंची तो गांव मोफर के निवासियों ने ठेकेदारों की गाड़ी को ले जाने से रोक दिया। इसके कारण पुलिस व गांव वासियों में झड़प भी हुई जिसमें थाना प्रभारी को भी चोट लगी। शुक्रवार देर रात तक गांव मोफर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

मोफर गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने व गंभीर रूप से घायल सतगुर सिंह को अस्पताल ले जाने की बजाय ठेकेदारों की गाड़ी को सुरक्षित ले जाने लगी। गांव के लोगों के रोकने पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गुरुद्वारे में रहने वाले संदीप सिंह को पुलिस ने पीटा और उनकी बाइक भी तोड़ दी। रात को बड़ी तादाद में पुलिस गांव में आ धमकी और ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। उन्होंने प्रशासन व सरकार से अत्याचार करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ व गांव के बेकसूर लोगों को पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

थाना झुनीर पुलिस का कहना है कि ठेकेदारों की शिकायत पर सहायक थानेदार अमरीक सिंह गांव मोफर गए थे लेकिन स्थिति काबू न होने पर उन्होंने थाना प्रभारी को बताया। थाना प्रभारी जसकरन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पहुंचकर लोगों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पुलिस पर ईंटों से हमला कर दिया। किसी ने थाना प्रभारी के सिर पर तेजधार हथियार दे मारा। थाना प्रभारी के बयान पर कुलविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, मोनू सिंह, बाली सिंह समेत 60 -70 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठेकेदारों के चालक अमन सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed