फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Dowry harassment husband, father in law and sister in law named

दहेज उत्पीड़न में पति, ससुर और ननद नामजद

Sun, 14 Feb 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 14 Feb 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment husband, father in law and sister in law named
थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, ससुर व ननद को नामजद कर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में धनौला निवासी सुखबीर कौर पुत्री करनैल सिंह ने बताया कि उसका विवाह 10 माह पूर्व बुढलाडा के वार्ड नंबर एक में रहने वाले सुखविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उसके अनुसार विवाह के समय उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च किया था लेकिन ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था। विवाह के कुछ समय बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ससुराल परिवार पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। उसने बताया कि ससुराल परिवार के उत्पीड़न से तंग आकर आखिर उसने पुलिस को शिकायत दी।


शिकायत के बाद डीएसपी बुढलाडा राजवीर सिंह बोपाराय की पड़ताल के बाद थाना सिटी पुलिस ने विवाहिता के बुढ़लाडा निवासी पति सुखविंदर सिंह, ससुर अवतार सिंह व नकोदर की निवासी ननद राजिंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed