{"_id":"24727133f257ab8cb4837eaea7815921","slug":"consisting-of-beloved-woman-murdered-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलकर महिला ने पति की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से मिलकर महिला ने पति की हत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय परसराम नगर में एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भूमिगत हो गए। थाना कैनाल पुलिस ने मृतक अशोक कुमार की मां कांता देवी की शिकायत पर आरोपी महिला मीना रानी और उसके प्रेमी मनी सिंह व अज्ञात दोस्त पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा राजमिस्त्री का काम करता था और गांव में ही रहता था। इस दौरान उसकी बहू के गांव के ही मनी सिंह के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए।
इसका पता चलने पर उसके बेटे ने विरोध किया। इसके बाद वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बठिंडा में आकर रहने लगा। मृतक की मां के अनुसार वहां पर भी मीना के मनी के साथ संबंध चलते रहे।
विज्ञापन
उसने बताया कि इसका अकसर ही उसका बेटा अशोक विरोध करता था। उसने बताया कि शनिवार रात को मीना, मनी और उसके एक दोस्त ने पहले अशोक को शराब पिलाई और बाद में उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
थाना कैनाल पुलिस के एएसआई बिक्कर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मीना व उसके प्रेमी मनी सिंह और अज्ञात दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।