{"_id":"cb5d16a4c2c3338d20da43a5cfdcb87b","slug":"computer-teachers-gave-the-warning-for-state-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर अध्यापकों की राज्य स्तरीय रैली की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर अध्यापकों की राज्य स्तरीय रैली की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर अध्यापक यूनियन को 18 जनवरी को सीएम से होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान अगर उनकी मांगों का कोई हल न निकला तो यूनियन 31 जनवरी को राज्य स्तर पर रैली करेगी।
यूनियन के जिला प्रधान अमृतपाल गर्ग, सीनियर उप प्रधान सतप्रताप सिंह, महासचिव जफरदीन खान ने बताया कि बीते दिनों बठिंडा में रैली के बाद प्रशासन ने यूनियन की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ 18 जनवरी की फूल पैनल बैठक तय करवाई है।
कंप्यूटर अध्यापक बीते लगभग 11 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं निभा रहे हैं। साल 2011 में राज्य सरकार की ओर से उनको वोकेशनल मास्टर के बराबर ग्रेड देकर नोटिफिकेशन व पत्रों से नियमित कर दिया था, लेकिन सरकार व विभागीय अधिकारियों ने अपने ही जारी किए नोटीफिकेशन और पत्रों को लागू नहीं किया।
विज्ञापन
नियमित होने के करीब 5 साल बीतने के बावजूद उनको सोसाइटी का बहाना बनाकर उनको सुविधाएं नहीं दी जा रही।
अब कंप्यूटर अध्यापकों के समूह संगठनों ने कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के बैनर तले एकजुट होकर शिक्षा विभाग में शिफ्ट होने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है।
इस दौरान चमकौर सिंह, जगतार सिंह, शशि काठ, उपकार बांसल, जुगराज सिंह, अजय मित्तल, नितेश कुमार, प्रीतम सिंह, बिक्रम जीत सिंह, राजीव कुमार, महिंदर कुमार व हरमनजीत सिंह मौजूद थे।