फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   child, three, days, kill, father, arrest

तीन दिन की बच्ची को मारने का प्रयास

Mon, 20 Jan 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 20 Jan 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
child, three, days, kill, father, arrest
तीन दिन पहले जन्मी बच्ची को मारने का प्रयास कर रहे एक नशेड़ी को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे के जन्म से ही युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। रविवार रात उसने अस्पताल में भर्ती अपनी बच्ची का गला घोटने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में उपचाराधीन किरण ने बताया कि तीन दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को जन्म देने के चलते उसका पति अजय पुरी और सास उसके दुश्मन बन गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। रविवार को उसके पति और उसकी सास ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते वह घायल हो गई। उपचार करवाने के लिए वह सिविल अस्पताल में दाखिल हो गई।
विज्ञापन




रविवार रात करीब 10 बजे उसका पति अस्पताल पहुंचा और उसके साथ झगड़ने लगा। इसी दौरान गुस्साए पति ने बच्ची का गला घोटने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर उसका पति उसके साथ भी मारपीट करने लगा। साथ के बेड पर भर्ती मरीज के परिजनों ने उसे पति से बचाया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच कर रहे थाना सिविल लाइन प्रभारी जसकरन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी पाए गए किसी को भी बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed