{"_id":"2560287c7b7ceb9a025fd5cfec8b1a16","slug":"aap-has-lost-its-identity-sukhbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पहचान गंवा चुकी है आम आदमी पार्टी : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी पहचान गंवा चुकी है आम आदमी पार्टी : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया।
उन्होंने कहा कि लोगों के साथ बडे़-बडे़ दावे कर सता में आई आप हर क्षेत्र में नाकाम रहने के बाद अपनी पहचान गंवा चुकी है।
सुखबीर ने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ चुनाव के समय किए अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहने से आप की सरकार लोगों को जवाब देने से भाग रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में समाप्ति की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस और आप पार्टी एक दूसरे के साथ लड़ाई लड़ने में लगी हुई है। सुखबीर बादल ने आप की ओर से फंड एकत्र करने के लिए लोगों के साथ रखे डीनर समागम पर चुटकी लेते कहा कि गरीबों के घर जाने पर भी आम आदमी पार्टी के नेता पैसों की मांग करेंगे।
बादल ने कहा कि सिर्फ शिरोमणि अकाली दल ही ऐसी एक पार्टी है जो हमेशा लोगों के विश्वास पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह माह में पंजाब में शुरू किए गए विकास के काम पूरे हो जाएंगे।
उन्होंने पठानकोट हमले के बारे में भगवंत मान की ओर से अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।
सुखबीर ने उक्त अकाली नेता को क्लीन चिट देते हुए कहा कि यह सब मीडिया की देन है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सुखबीर ने गांव कैले बांदर, नागला और बहमण जस्सा सिंह में सिंचाई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने गांव रामां में 4 एकड़ जमीन में तीन करोड़ और तलवंडी के खालसा स्कूल में साढे़ तीन एकड़ में एक करोड़ की लागत के साथ बनने वाले खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा। उन्होंने गांव पक्का कलां को दो करोड़ रुपये की ग्रांट भी जारी की।
गांव पक्का कला में जब उपमुख्यमंत्री पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद बेरोजगार लाइनमैनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इसके चलते पुलिस की ओर से की गई धक्कामुक्की में एक लाइनमैन बेहोश भी हो गया। उसको उसके साथियों की ओर से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।