फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   A death in a road accident , 4 injured

सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल

Thu, 26 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 26 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
A death in a road accident , 4 injured
गांव गगड़ा के पास वीरवार दोपहर के बाद एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कोट ईसेखां अंकुश नारंग अपनी बहन प्रियंका, मोनू व दो अन्य लोगों के साथ मोगा में एक समागम में भाग लेने के लिए जा रहा था।

इस दौरान गांव गगड़ा के पास उनकी कार बेकाबू हो गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें पास के एक अस्पताल में लाया गया, जहां अंकुश नारंग की मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बाकी चारों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कस्बा धर्मकोट के अंतर्गत आते गांव मलसीया के पास वीरवार देर शाम कार और टेपो की टक्कर में मोगा और गांव दाता के 11 लोग घायल हो गए। वहीं कार और टेपो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती लाल सिंह निवासी मोगा ने बताया कि वह श्री करतारपुर साहिब से माथा टेक कर वापस आ रहे थे।

मलसीया के पास सामने से आ रही कार ने टेपों को टक्कर मार दी। इसमें टेपों कुलदीप कौर, बलविंदर कौर, कुलदीप कौर, स्वर्णजीत कौर दाता, जसवीर सिंह, प्रवीण कुमारी, समरप्रीत सिंह, भजन सिंह, मनजिंदर सिंह, मेजर सिंह, हरमनदीप सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed