{"_id":"93-36613","slug":"Bathinda-36613-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"117 बोरी भुक्की समेत दो अंतर्राज्यीय तस्कर धरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
117 बोरी भुक्की समेत दो अंतर्राज्यीय तस्कर धरे
Bathinda
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा । काउंटर इंटेलीजेंस विंग बठिंडा ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 117 बोरी भुक्की समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद भुक्की की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बनती है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना कैनाल कालोनी में मामला दर्ज कर लिया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के आईजी. जितेंद्र जैन ने बताया कि विंग को सूचना मिली थी कि राजस्थान से कुछ लोग एक ट्रक में भुक्की लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एआईजी. अजय मलूजा के निर्देशों पर विंग की स्पेशल टीम ने डबवाली रोड पर नाकाबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली जिसमें चाइना क्ले पाउडर के नीचे छुपाकर लाई जा रही 117 बोरी भुक्की बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने ट्रक में सवार सुखमंदर सिंह निवासी रामूवाला कलां मोगा और लखवीर सिंह लक्खा निवासी चोटिया, जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भुक्की तस्करी के कई मामले पहले भी दर्ज हैं इनमें से कुछ मामलों में इन्हें भगौड़ा भी करार दिया जा चुका था।